10 लाख बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

चेन्नई। करीब 10 लाख बैंक कर्मी 28 फरवरी को हड़ताल पर जा रहे है। 7 फरवरी को होने वाली इस हड़ताल में पहले केवल तीन बैंक यूनियन ही शामिल थी, लेकिन अब नौ बैंक यूनियन के शामिल होने के बाद ये 28 फरवरी को हड़ताल होगी।

करीब 10 लाख बैंककर्मी बैंक ऋणों की वसूली, जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, नोटबंदी के बाद नकदी की कमी का निदान करने की मांग को लेकर 28 फरवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाई एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने बताया, "पहले तीन यूनियन ने हड़ताल पर जाने का आह्वान किया था, लेकिन अब इसमें सभी 9 बैंक यूनियन शामिल हो गई हैं। इसलिए अब 7 फरवरी की बजाए 28 फरवरी को हड़ताल होगी।

उन्होंने कहा कि सभी 9 यूनियन के करीब 10 लाख बैंककर्मी, जिसमें अधिकारियों लेकर क्लर्क तक शामिल हैं, जो अपनी मांगों के पक्ष में 28 फरवरी को हड़ताल करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!