NEW YEAR PARTY के लिए निकले थे STUDENTS, रोड़ पर बिखरी मिलीं लाशें

Updesh Awasthee
धमतरी/रायपुर। यहां रविवार को धमतरी के करीब हुए एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार स्टूडेंट्स हैं जो ग्रुप के साथ न्यू ईयर पार्टी के लिए जा रहे थे। घटना धमतरी से 35 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुई। स्टूडेंट्स जीप में थे। 7 लोग गंभीर तौर पर जख्मी हैं। इनमें से तीन को रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर के मो. आसिन टीचर हैं। रविवार को वो पत्नी और कुछ स्टूडेंट्स के साथ न्यू ईयर पार्टी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी से रायपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी जीप को टक्कर मार दी। हादसे में असिन की पत्नी और चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जीप में कुल 12 लोग थे।

जीप में फंसे रह गए लोग
टीचर मोहम्मद आसिन की पत्नी तश्मिन, ललिता (21), ममता (22), मो. रेहान (11) और लालाराम (32)। जीप में फंसे 7 घायलों को जेसीबी की मदद लेकर बाहर निकाला गया। कुछ को रायपुर रेफर किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!