रेप नहीं कर पाया तो बेलन घुसा दिया

हल्द्वानी। नेपाली मूल की महिला अमानवीयता की हद पार करने वाली शर्मनाक घटना का शिकार हुई है। एक वहशी ने महिला के साथ यौनाचार करने का प्रयास किया और विफल रहने पर उसके प्राइवेट पार्ट में एक फीट लंबा बेलन डाल दिया, जिससे उसकी आंत फट गई। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नेपाली मूल की 38 वर्षीय महिला मजदूरी करती है। वह जज फार्म में पति के साथ झोपड़ी में रह रही थी। सोमवार को गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। वह पेट में असहनीय पीड़ा से कराह रही थी। उसे सर्जरी विभाग में एडमिट किया गया, जहां डॉ. केएस शाही ने मरीज को देखा, तो दंग रह गए। मरीज के पेट के एक्स-रे में एक फीट लंबा बेलन दिख रहा था।

डॉ. शाही ने बताया कि बेलन से पेट में आंत फट गई थी। महिला घटना के दूसरे दिन अस्पताल पहुंची थी, इसलिए ऑपरेशन और जटिल हो गया था। डॉ. शाही ने टीम के साथ महिला का ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला ने घटना की रिपोर्ट नहीं की है इसलिए मामला दबा रहा। मामला सुर्खियों में आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अस्पताल ने मेडिको लीगल केस के लिए सूचना पुलिस को सौंप दी थी, लेकिन इतने समय तक पुलिस ने भी जानकारी करना तक उचित नहीं समझा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय के अनुसार महिला यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। उसके उपचार में पूरी सावधानी बरती जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!