
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह ने कहा, आज पूरा प्रदेश जानता है कि संजय पाठक इस हवाला प्रकरण से जुड़े हुए है। उनकी माँ और बीवी के नाम से 2 कंपनियां है जिन पर हवाला कांड मर जाँच चल रही है तब भी शिवराज उन्हें बचा रहे है। ऐसा क्या कारण है शिवराज आज संजय पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रहे है। स्पष्ट है शिवराज भ्रष्ट के साथ है, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों के साथ नही।
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे गर्व है कि मध्य प्रदेश पुलिस में गौरव तिवारी जैसे अफसर है जो किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करते। इसी प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओ ने संजय पाठक के नाम की तख़्ती पर कालिख पोत कर विरोध भी दर्ज़ किया। उल्लेखनीय है आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है। गौरव तिवारी के तबादले के विरोध में पहले ही प्रदेश व्यापी प्रदर्शन हो चुके है। कटनी में प्रदर्शन के चलते 15 आप कार्यकर्ताओ को जेल भी भेज दिया गया था।