BHOPAL में शीतलहर के कारण सभी SCHOOL का TIME बदला

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी भोपाल में शीत लहर के बढ़ते प्रभाव के चलते कल शक्रवार को राजधानी भोपाल के सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूलों के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। भोपाल कलेक्टर निशांत वरवड़े ने आज गुरुवार को एक आदेश जारी कर कल शुक्रवार को भोपाल के सभी स्कूलों का टाइमिंग सुबह 8 बजे से बढ़ाकर 8.30 बजे किया है।

कलेक्टर निशांत वरवड़े ने बताया कि राजधानी भोपाल में ठंड के बढ़ते प्रभाव और शीत लहर चलने के कारण कल शुक्रवार को भोपाल के सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूलों के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है।

कलेक्टर निशांत वरवड़े का कहना है कि कल शुक्रवार को स्कूल का टाइमिंग सुबह 8 बजे से बढ़ाकर 8.30 बजे किया गया है। यह आदेश सिर्फ कल शुक्रवार तक के लिए रहेगा। आगामी शनिवार और रविवार को स्कूलों को छुट्टी रहेगी। यदि रविवार रात तक ठंड का प्रभाव इसी तरह रहा, तो स्कूलों के टाइमिंग में फिर परिवर्तन किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!