2013-14 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन ने वर्ष 2013-14 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार घोषित किये हैं। यह पुरस्कार पाँच अधिकारी और एक संस्था को दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक सहित तीन कलेक्टर इस पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं।

राज्‍य-स्तरीय व्यक्तिगत पुरस्कार में मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व श्री आर. श्रीनिवास मूर्ति को प्रथम पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। श्री मूर्ति को एक लाख रुपये एवं प्रशंसा-पत्र दिया जायेगा। कलेक्टर भोपाल श्री निशांत वरवड़े को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिये कलेक्टर रीवा श्री एस.एन. रुपला का चयन किया गया है। पुरस्कार स्वरूप प्रथम को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय पुरस्कार के लिये 50 हजार की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। राज्य स्तरीय शासकीय कार्यालय/ संस्था के लिये पुरस्कार नीमच की जय भादवामाता कृषि तकनीकी प्रबंधन समिति (आत्मा) को दिया गया है। संस्था को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये और प्रशंसा-पत्र मिलेगा।

जिला स्तरीय व्यक्तिगत पुरस्कार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पचौर राजगढ़ के मेडिकल आफीसर डॉ. डी.एस. भदौरिया को प्रथम और कलेक्टर उमरिया श्री एस. के. उपाध्याय को द्वितीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। इन्हें क्रमश: 25 हजार और 15 हजार की राशि के साथ प्रशंसा-पत्र दिये जायेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!