
श्री भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग की प्रचुर आबादी है और पिछड़ा वर्ग सभी सीटों को प्रभावित करता है। ऐसे में पिछड़े वर्ग की 92 जातियों और 275 उपजातियों को समुन्नत बनाने का कार्य मोर्चा को समरसता के साथ करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने पिछड़े वर्गों को समुन्नत बनाने की जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
उन योजनाओं का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिले इस दृष्टि से पिछड़े वर्ग से संवाद अभियान के जरिए योजनाओे की जानकारी पहुंचाने और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का दायित्व मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब अध्ययनशील, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने विशेष सुविधाएं प्रदान की है। विदेश अध्ययन की सुविधाए सरकारी खर्चे पर मंजूर की हैं। इससे कोई भी छात्र-छात्रा अभावग्रस्तता के कारण अध्ययन से वंचित नहीं होना पड़ेगा।