RSS के 13 नेता हत्यारे प्रमाणित

Updesh Awasthee
तिरुअनंतपुरम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 13 नेताओं को केरल की लोकल कोर्ट ने हत्यारा घोषित किया है। सभी को आठ साल पहले हुए मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता विष्णु की हत्या मामले में दोषी ठहराया है। यह हत्याकांड व्यक्तिगत रंजिश के कारण नहीं बल्कि राजनैतिक विवाद के चलते कारित किया गया था। 

2008 में तिरुअनंतपुरम में यह हत्याकांड हुआ था। आठ साल पहले हुए इस मामले में अब जाकर कोर्ट का फैसला आया है। आरएसएस कार्यकर्ताओं पर आरोप था कि उन्होंने 2008 में तिरुअनंतपुरम के कैथामुक्कु इलाके में माकपा नेता विष्णु को घेर लिया और धारदार हथियारों से उन पर वार करके मार डाला।

इस हत्याकांड में कुल 16 लोग थे आरोपी
विष्णु हत्याकांड केस में आरएसएस के 16 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया था। इनमें से एक वर्कर की मौत हो गई। दूसरे को अदालत ने बरी कर दिया और तीसरा अभी फरार चल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!