राउरकेला। कुछ यांत्रिकी दिक्कतों की वजह से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का विमान एयरपोर्ट पर फंस गया जिसके बाद मौजूद राउरकेला के सुरक्षा अधिकारियों ने धक्का लगाकर उसे किनारे लगाया। यह घटना तब हुए जब एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ समय बाद सीएम का एयरक्राफ्ट रनवे पर खड़ा था।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक एयरपोर्ट पर अधिकारियों की चिंता तब बढ़ गई जब देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का विमान आने की जानकारी मिली। तब तकनीकी गड़बड़ी के कारण सुरक्षा अधिकारियों को धक्का मानकर रनवे से बाहर करना पड़ा। इसे किसी मुख्यमंत्री के प्लेन को शिफ्ट करने का अब तक का सबसे विचित्र तरीका माना जा रहा है।