सुबह घर से निकला घूमने, दोपहर को उतराती मिली लाश

Updesh Awasthee
सिहोरा। गोसलपुर थाना अंतर्गत देवनगर ग्राम में स्थित तालाब में ग़ुरूवार सुबह एक युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में लाश मिलने की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। मृतक की पहचान अजय कोल (30) निवासी देवनगर के रूप में हुई। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग ग्राम कोटवार ने सूचना दी कि देवनगर तालाब में एक शव उतरा रहा है। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त अजय कोल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मृतक के पिता सीता राम कोल (55) ने पुलिस को बताया कि अजय सुबह 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। उसे मिर्गी के दौरे आते थे। 

मिर्गी रोगी था मृतक
घटना के बाद गाँव के लोग और पुलिस का अनुमान है कि तालाब में युवक जैसे ही आया। अजय को मिर्गी का दौरा आ गया और वह पानी में डूब गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!