भोपाल। ग्राम पंचायत सचिव की अनुपस्थिति में ग्राम रोजगार सहायक को ग्राम पंचायत सचिव का प्रभार सौंपा जाये। यह निर्देश अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री राधेश्याम जुलानिया ने सभी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को जारी किये हैं। इन दिनों पंचायत सचिव अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
आंदोलन के दौरान ऐलान किया गया है कि जब तक सरपंच सचिव संगठन की तेईस सूत्रीय मांगो का निराकरण सरकार द्वारा नहीं किया जाता है। संगठन के द्वारा हड़ताल जारी रहेगी। अगर शासन द्वारा 23 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं की जाती है तो यह हड़ताल ग्राम पंचायत कार्यालयों तालाबंदी करके आगे भी जारी रहेगी।
बता दें कि मध्यप्रदेश में कुल 33 हजार ग्राम पंचायतें हैं। इन दिनों मध्यप्रदेश में स्वच्छता अभियान जोरों पर है। इस हड़ताल से अभियान सीधा प्रभावित होगा।