जनता एहसान भूल जाती है, जताना होगा: नंदकुमार सिंह ने भाजपाईयों से कहा

भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि लोगों को अहसान बताना होगा कि हमारी सरकार ने क्या-क्या दिया है। उन्हें मुफ्त में मिली चीजें याद नहीं रहती हैं। ये मनुष्य की प्रवृत्ति भी है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा ने हर जिले से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को बुलाया था। जिन्हें मतदान केंद्र तक पार्टी के विचार और सरकार के कामों का प्रचार करना है। इन्हें समयदानी कार्यकर्ता नाम दिया गया है।

कार्यशाला में 300 कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन इनसे 15 दिन से एक साल तक का समय दान में मांग रहा है। अध्यक्ष चौहान ने कहा कि गांव की प्रत्येक झोपड़ी और खोपड़ी तक भारत की भक्ति जाग्रत करने के लिए ही पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। इसी से विचारों का कूड़ा साफ होगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक मतदान केंद्र तक स्वावलंबी इकाईयां खड़ा करना है। हम एक ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहते हैं, जो दिल्ली-भोपाल से चलने वाले विषय का असर सीधे मतदान केंद्र तक दिखा दे। उन्होंने कहा कार्यशाला में आए 5 कार्यकर्ता 15 दिन, 6 महीने और एक वर्ष या उससे अधिक का समयदान करने के इच्छुक वैचारिक कार्यकर्ताओं की खोजेंगे।

कार्य विस्तार योजना की पांच सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समिति का संयोजक पार्टी महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा को बनाया है। वहीं पार्टी उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरविन्द कवठेकर को शामिल किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!