
मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षक, व्याख्याता
भोपाल। लंबित मांगों को लेकर शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्याख्याता और प्राचार्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। संघ के नारायण सिंह पंवार ने बताया कि सहायक शिक्षक पूर्व से शिक्षक एवं व्याख्याता का वेतनमान ले रहे है फिर भी उन्हें पदोन्नति नही दी गई। उच्च श्रेणी शिक्षक एवं प्राधान पाठकों को पदोन्नत नहीं किया जा रहा है। सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं प्रधान पाठकों को व्याख्याता और प्राचार्य के समान समयमान वेतनमान नही दिया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।