गरीबों का पैसा लेकर अमीरों का कर्ज माफ कर रहे हैं मोदी: राहुल गांधी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। यूपी के संतकबीर नगर पहुंचने से पहले राहुल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उसी अंदाज में हमला बोला जैसा वह देवरिया में कर चुके हैं। राहुल गांधी ने किसानों की तकलीफ की बात करते हुए कहा कि दुख इस बात का है कि जितना पैसा यूपीए की सरकार भेजती थी उतना पैसा एनडीए सरकार नहीं भेज रही है। ऐसी मुझे जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का किसान कर्ज से दबा हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बिजली सिंचाई फर्टिलाइजर का मुद्दा है, हम आंदोलन से किसानों की आवाज को उठा सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर मोदी अमीरों का कर्ज माफ कर रहे हैं तो गरीबों का, किसानों का भी कर्ज माफ करें। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार पर दबाव डालेंगे कि जैसे यूपीए ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया वैसे मोदी जी भी किसानों का कर्ज माफ करें।

कुशीनगर और उससे लगे देवरिया जिलों में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है और इस बीच किसानों ने संशय के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कृषि ऋण माफी करने के वादे का स्वागत किया है। राहुल ने 2,500 किलोमीटर लंबी किसान पदयात्रा के पहले दिन किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!