पैदा होते ही बहस का मुद्दा बन गया सैफ और करीना का बेटा

वंदना यादव/नई दिल्ली। बॉलीवुड की सेलेब्रिटी जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खबर के आने के बाद से इस स्टार जोड़ी को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं। पटौटी खानदान के छोटे नवाब का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। 

सैफ और करीना ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जन्म लेते ही उनका बेटा सोशल मीडिया में कंट्रोवर्सी का कारण बन जाएगा। हुआ कुछ यूं कि सैफ ने जैसे ही अपने बेटे का नाम सोशल मीडिया पर अनाउंस किया, वैसे ही उसके नाम को लेकर लोगों ने नेगटिव कमेंट और पोस्ट करने शुरू कर दिए।

जानिए तैमूर को लेकर हंगामा क्यों है
इस नाम को लेकर हंगामा क्यों बरपा है, ये जानने के लिए हम आपको इतिहास में लेकर चलते हैं। आपको बताते हैं कि कौन था तैमूरलंग? तैमूर का जन्म 1336 उज्बेकिस्तान के एक आम परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि तैमूरलंग एक मामूली चोर था, जो मध्य एशिया के मैदानों और पहाड़ियों से भेड़ों की चोरी किया करता था। जन्म के समय नाम तैमूर रखा गया था, लेकिन आगे हुई एक घटना के बाद उसे तैमूर-ए-लंग कहने लगे।

तैमूर 1369 में समरकंद का शासक बना और उसके बाद उसने विजय और क्रूरता की यात्रा शुरू की। तैमूर की क्रूरता के कई किस्से मशहूर हैं। कहा जाता ‍कि एक जगह उसने दो हजार जिंदा आदमियों की एक मीनार बनवाई और उन्हें ईंट और गारे में चुनवा दिया। एक लड़ाई में तैमूर के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था, इसके बाद यही नाम बिगड़ते बिगड़ते तैमूरलंग हो गया। 

तैमूरलंग के बारे में कई किस्से मशहूर हैं, कहा जाता है कि वह एक हाथ से तलवार पकड़ सकता था। तैमूरलंग का 1405 में निधन हुआ था, तब वह चीन के राजा मिंग के ख़िलाफ युद्ध के लिए जा रहा था। वह 35 साल तक युद्ध के मैदान में लगातार जीत हासिल करता रहा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!