मप्र राज्य कर्मचारी संघ में तालों की राजनीति

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े और प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन मप्र राज्य कर्मचारी संघ में विवाद थम नहीं रहा है। संगठन के साउथ टीटी नगर स्थित प्रांतीय कार्यालय में दो ताले लटके हैं। संगठन के बाद हटाए गए संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी वहां अपना ताला जड़ दिया। रविवार को हुई संयुक्त मोर्चा की बैठक में भी इसका जिक्र किया गया। 

दो दिन पहले ही सिंह ने प्रदेश महामंत्री एमके सक्सेना को मानहानि का नोटिस भेजा था। सक्सेना और सिंह अभी भी अपने रुख पर कायम हैं। सिंह तर्क दे रहे हैं कि उन्हें अवैधानिक तरीके से हटाया गया। सक्सेना का कहना है कि संघ विरोधी गतिविधियों की वजह से लिया गया सिंह को हटाने का फैसला सही है। राष्ट्रीय संगठन ने भी इस निर्णय का अनुमोदन किया है। 

सामने तंबू लगाकर लेंगे प्रांतीय बैठक: 
सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। ये कहेंगे तो ही मैं इस्तीफा दूंगा। कार्यालय के सामने पांडाल लगाकर बैठक की जाएगी।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!