महिला क्लर्क: रिटायर्ड टीचर को धमकाकर ले रही थी रिश्वत, पकड़ी तो मुंह छुपाने लगी

Updesh Awasthee
सिवनी। सेवानिवृत्त शिक्षक के लंबित भुगतान को अटकाकर एक महिला क्लर्क उर्मिला अग्रवाल घूस वसूल रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई में उन्हे धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान जब फोटाग्राफी हुई तो वो मुंह छुपाने लगीं। 

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षक प्रभात शुक्ला ने बताया कि माध्यमिक शाला बकौड़ी के उच्च श्रेणी के शिक्षक महेश प्रसाद सागौरिया अगस्त 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उनके देय का भुगतान नहीं हुआ. लिपिक उर्मिला अग्रवाल द्वारा साढ़े नौ हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी.

सागौरिया ने रिश्वत मांगने की शिकायत जबलपुर पुलिस अधीक्षक से की. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए. उसी के बाद लोकायुक्त पुलिस का दल गुरुवार को सिवनी पहुंचा. निरीक्षक शुक्ला के अनुसार, गुरुवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ लिपिक उर्मिला जब सागौरिया से रिश्वत की पहली किश्त ले रही थीं, तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!