आमिर खान के खिलाफ जनता ने नहीं BJP IT CELL ने चलाया था कैंपेन

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पिछले साल असहिष्णुता मामले मं आमिर खान सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हुए थे परंतु यह आलोचना जनता ने नहीं बल्कि भाजपा के वेतनभोगी कर्मचारियों ने की थी। सोशल मीडिया पर बीजेपी की आईटी सेल ने देश भर में कैंपेन चलाया था ताकि स्नैपडील पर दवाब बनाया जा सके। 

यह दावा भाजपा की सोशल मीडिया टीम की एक पूर्व वालंटियर ने किया है। पूर्व वालंटियर के मुताबिक, भाजपा के IT सेल हेड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए स्नैपडील पर दबाव बनाने के आदेश दिए थे। साल 2015 के आखिरी में बीजेपी सोशल मीडिया सेल को छोड़ने वाली साध्वी खोसला ने पत्रकार स्वाती चतुर्वेदी से कुछ कथित व्हाट्सऐप मैसेज साझा किए हैं।

खोसला ने बताया कि आमिर के इस बयान के बाद बीजेपी की सोशल मीडिया सेल ने आमिर को स्नैपडील से हटाने के लिए मुहिम शुरू की। साध्वी खोसला ने कुछ व्हाट्सऐप मैसेज साझा किए, जो बीजेपी IT सेल के प्रमुख अरविंद गुप्ता ने उन्हें और कुछ अन्य ग्रुप्स में भेजे थे।

हालांकि जब अरविंद गुप्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह भाजपा के IT विभाग के हेड हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने साध्वी खोसला के दावों का नकार दिया। उन्होंने कहा कि खोसला कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं और इसी कारण ऐसे झूठे दावे कर रही हैं।

स्वाती चतुर्वेदी की किताब I am a Troll जल्द ही लोगों के बीच आने वाली है। बता दें कि आमिर खान ने नवंबर 2015 में देश में असहिष्णुता होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि देश में असहिष्णुता के चलते उनका परिवार असुरक्षित महसूस करता है।

आमिर ने कहा था ‘पहले की तुलना में थोड़ा डर है। मुझे लगता है कि थोड़ी असुरक्षा है। जब मैं घर में होता हूं और किरण से बात करता हूं। किरण और मैं अपनी पूरी जिंदगी भारत में रहे हैं। पहली बार उसने कहा कि क्या हमें भारत से बाहर जाना चाहिए? किरण का यह बयान मेरे लिए डरावना और बड़ा था। उसे अपने बच्चे का डर था। उसे डर है कि हमारे आस-पास का माहौल कैसा होगा। वह रोज जब अखबार खोलती है तो डरती है।’

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!