मप्र के 40 आईएएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत द्वारा नियुक्त आवंटन वर्ष 2005 के 5 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इनमें श्री पतिराम कतरोलिया उप सचिव आयुष विभाग तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेला तीर्थ प्राधिकरण, श्री अमर सिंह बघेल उप सचिव अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, श्री आशीष सक्सेना कलेक्टर झाबुआ, श्री अजय कुमार शर्मा कलेक्टर अनूपपुर एवं श्री भगत सिंह कुलेश उप सचिव गृह विभाग शामिल हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत द्वारा नियुक्त आवंटन वर्ष 2006 के 6 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इनमें श्री सभाजीत यादव उप सचिव तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग, श्री आशकृत तिवारी उप सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, श्री बाबूसिंह जमौद कलेक्टर अशोकनगर, श्री अनिल सुचारी कलेक्टर विदिशा, श्री माल सिंह भयडिया अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद् भोपाल तथा पदेन उप सचिव पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग एवं श्री रवि डफरिया उप सचिव राजस्व विभाग शामिल हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत द्वारा नियुक्त आवंटन वर्ष 2007 के 11 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इनमें डॉ. रामराव भोंसले कलेक्टर नरसिंहपुर, श्री राजेश कुमार कौल संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल, श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव कलेक्टर शिवपुरी, श्री अभय कुमार वर्मा कलेक्टर सीधी, श्री दीपक सिंह कलेक्टर बुरहानपुर, श्री रमेश भंडारी कलेक्टर छतरपुर, श्री उपेन्द्रनाथ शर्मा उप सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, श्रीमती बेला देवार्षि शुक्ला संभागीय सचिव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इंदौर, श्री संजय गुप्ता अपर कलेक्टर जबलपुर, डॉ. मंजू शर्मा अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल एवं डॉ. श्रीकांत पाण्डेय अपर कलेक्टर रीवा शामिल हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत द्वारा नियुक्त आवंटन वर्ष 2008 के 7 अधिकारी को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इनमें श्रीमती भावना वालिम्बे कलेक्टर रायसेन, श्री मनोज खत्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी खरगोन, श्री गोपाल चन्द डाड उप सचिव नगरीय प्रशासन एवं आवास तथा पर्यावरण, श्री दिलीप कुमार अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर, श्रीमती उर्मिला सुरेन्द्र शुक्ला उप सचिव अनुसूचित जनजाति कल्याण, श्री आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर एवं श्री शमीमउद्दीन अपर कलेक्टर इंदौर शामिल हैं। यह वेतनमान एक जनवरी 2017 से स्वीकृत किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त आवंटन वर्ष 2008 के 11 अधिकारी को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इसमें श्रीमती छवि भारद्वाज आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल, श्रीमती आईरिन सिंथिया जे.पी. कलेक्टर पन्ना, श्री विकास नरवाल कलेक्टर सागर, श्री कृष्ण गोपाल तिवारी संचालक भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास, श्री भरत यादव कलेक्टर बालाघाट, श्री विशेष गढ़पाले कलेक्टर कटनी, श्री सिबि चक्रवर्ती एम (एक वर्ष के अध्ययन अवकाश पर), श्री व्ही.किरण गोपाल मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक), श्री नन्द कुमारम् उप सचिव जल-संसाधन विभाग तथा परियोजना संचालक विश्व बैंक परियोजना, जल-संसाधन विभाग तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती शिल्पा गुप्ता अपर परियोजना अधिकारी माध्यमिक शिक्षा अभियान तथा पदेन उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं श्रीमती सुरभि गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!