महिला कमिश्नर के घर चपरासी की झूलती लाश मिली

Updesh Awasthee
ग्वालियर। मुरैना में नगर निगम कमिश्नर श्रीमती सीमा खान के बंगले में लगे एक पेड़ पर कृषि विभाग के चपरासी की की लाश झूलती हुई मिली है। चपरासी को श्रीमती सीमा खान ने ही अपने बंगले पर अटैच करवाया था। लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसे संदिग्ध मृत्यु मानकर जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, ज्ञान सिंह कुशवाह कृषी विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ था। उसे कुछ समय पहले मुरैना नगर निगम की संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती सीमा खान के बंगले पर अटैच किया गया था। सोमवार को जब बंगले में लोग बाहर निकले तो उन्हें ज्ञान सिंह का शव पेड़ पर एक फंदे से लटका मिला। पास ही में एक स्टूल भी रखा हुआ था।

मृतक के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों के अनुसार ज्ञान सिंह की ना तो किसी से कोई दुश्मनी थी और ना ही कोई अन्य दबाव था। ऐसे में यह पता लगना अब चुनौती बन गया है कि यह सुसाइड है या मर्डर। पास मिला स्टूल खुद ज्ञानसिंह ने उपयोग किया था या उसकी लाश को लटकाने के लिए उपयोग किया गया था। ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!