
आप नेताओं के खिलाफ एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर टिकट का झांसा देकर एक महिला से गैंगरेप करने का आरोप है। दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दिल्ली के रोहिणी साउथ थाना एरिया का है। आप के जिला कोषाध्यक्ष रामप्रताप गोयल और भूपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल अभी नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल में नाम सामने आया था। पूर्व मंत्री संदीप कुमार सीडी में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद महिला ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। संदीप कुमार कल ही जमानत पर छूटे हैं।