
विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा का रोमांस पिछले दो साल से काफी चर्चाओं में रहा हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि विराट का पहला प्यार अनुष्का शर्मा नहीं थी। विराट का पहला 'क्रश' बॉलीवुड की एक अन्य सुपर स्टार करिश्मा कपूर थीं। बताया जाता है कि करिश्मा को विराट काफी पसंद करते थे।
विराट का निक नेम चीकू है। इस नाम से उन्हें बहुत कम लोग ही बुलाते है। विराट कोहली के नाम वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा 22 साल की उम्र पूरी करने से पहले ही 2 शतक बनाने वाले ये तीसरे भारतीय हैं। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना भी ये कारनामा कर चुके हैं। 16 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कोहली ने 50 गेंदों पर 7वां सबसे तेज शतक बनाया। एक सर्वे की माने तो विराट एक शानदार एथलीट भी है।