SIDHI में मलेरिया से 9 लोगों की मौत

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 15 दिनों के अंदर मलेरिया और डायरिया से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में पिछले दो सालों से मलेरिया रोधक दवाइयों का छिड़काव नहीं कराया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पोडी में मलेरिया और डायरिया के चलते नौ लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि इतनी मौतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी सहायता मुहैया नहीं कराई गई है और न ही इलाज के लिए कोई व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य महकमा जहां बीमारी से हुई मौत को छुपाने पर तुला है तो वहीं पंचायत के सचिव गांव में हुई मौतों के लिए प्रशासन की लापरवाही को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने पर भी अधिकारी उनकी अनदेखी करते हैं। यहां पर पानी की जांच नहीं की जाती और न ही मच्छरों से बचाव के लिए दो साल से कोई छिड़काव किया गया है।

मौतों के बारे में जानकारी सामने आने पर विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात करते हुए स्थिति का जायजा लिया। कांग्रेस ने कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग का रवैया नहीं सुधारता है तो वो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!