थाने में भिड़ गए महिला एवं पुरुष SI

Updesh Awasthee
ग्वालियर। एक ही थाने में पदस्थ दो एसआई आपस में उलझ गए। महिला एसआई ने जहां पुरुष एसआई पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है तो दूसरे पक्ष से भी जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया गया है। घटना बुधवार रात 9.30 बजे गोला का मंदिर थाने की है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पहले दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की गई। पर दोनों अपने-अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज न करते हुए दोनों के आरोपों की जांच कराने का निर्णय लिया है।

गोला का मंदिर थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर गजेन्द्र पचौरिया में बुधवार रात विवाद हो गया। गजेन्द्र पचोरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि महिला एसआई का मुंहबोला भाई अमित श्रीवास्तव जो एफआरवी में पदस्थ हैं। 

उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत आई थी। जब उसकी जांच करने की बात की गई तो महिला एसआई और अमित ने उनके साथ अभद्रता की और जाति सूचक गालियां दी, जबकि महिला एसआई ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि एसआई गजेन्द्र पचोरिया द्वारा उनके मुंहबोले भाई अमित के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। मेरे साथ अभद्रता की और छेड़खानी की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही सीएसपी महाराजपुरा विनायक वर्मा व थाना प्रभारी गोला का मंदिर दीपक यादव मौके पर पहुंच गए। दोनों के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!