भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के हॉस्टल का उपयोग अनैतिक कार्य के लिए हो रहा है। इसे लेकर प्रौक्टोरियल बोर्ड ने रजिस्ट्रार एचएस त्रिपाठी को बीएएलएलबी के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत जगदीश अहिरवार पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। बोर्ड ने बताया है कि जगदीश अपने कमरे में तीन माह से अपने परिचित को ठहराए हुए था। इसके साथ वह कमरे में गैस सिलेंडर का उपयोग भी कर रहा था। रजिस्ट्रार त्रिपाठी के पास फाइल पहुंचे दस दिन का समय हो गया है, लेकिन वे अभी तक दोषी पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। बोर्ड ने जगदीश को हॉस्टल से बाहर करने के लिखा है।
जगदीश के क्लासमेट पंचाल को छात्रावास से निष्कासित किया गया है। वह अपनी महिला दोस्त के साथ जगदीश के कमरे लंबे समय तक रुकता था। इस दौरान जगदीश ने उसका वीडियो तैयार किया था। इसकी भनक पंचाल को लगी तो उसने बीयू प्रबंधन से शिकायत करते हुए कहा कि जगदीश अपने परिचित को हॉस्टल में रख रहा है। वह गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहा है।
तब जगदीश ने बोर्ड के सामने पंचाल द्वारा किए जाने वाले अनैतिक कार्यों की पोल खोल दी है। उसने बोर्ड को ये तक बता दिया है उसके पास सभी गलत कार्यों के वीडियो है। जरूरत होने पर वह बोर्ड के सामने प्रस्तुत कर सकता है। पंचाल ने बोर्ड के सामने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को गलत बताया है।