भोपाल के होटल में Bscछात्रा का रेप, MMS बनाकर ब्लैकमेलिंग

Updesh Awasthee
भोपाल। निशातपुरा इलाके में स्थित होटल तड़का में बीएससी की छात्रा से रेप कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने अपनी मां के गहने तक आरोपी युवक को दे दिए थे। आरोपी युवक भी छात्रा के साथ पढ़ता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।  

टीआई संजय सिंह बैस के अनुसार चूनाभट्टी में रहने वाली17 वर्षीय किशोरी एक निजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। उसके साथ पढ़ने वाला छात्र हर्ष दुबे 1 अगस्त को छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल तड़का लेकर गया था। जहां उसने छात्रा के साथ ज्यादती की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार छात्रा को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। 

आरोपी ने छात्रा से करीब 21 हजार रुपए ऐंठ लिए हैं। छात्रा ने मां की एक किलो वजन की चांदी की पायल भी आरोपी को सौंप दी थी। आखिर तंग छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बता दी। बाद में  आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। युवक अभी तक फरार है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!