दूसरी से संबंध रखने थे तो मुझसे शादी क्यों की: सुसाइड

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन में शुक्रवार को एक महिला ने पति से परेशान होकर फांसी लगाई थी। यह खुलासा शनिवार को पुलिस ने उसके पास मिले सुसाइड नोट से किया है। इसमें मृतक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय रिंकी गुप्ता पति विष्णु गुप्ता, 554-ए न्यू अशोका गार्डन में रहती थीं। 

विष्णु एसबीआई बैंक में रिकवरी कर्मचारी है। शुक्रवार को रिंकी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें लिखा है कि तुम्हें दूसरी महिला के संबंध बनाने थे, तो मेरे साथ शादी क्यों की। मैं तुम्हारी जिंदगी से जा रही हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को हमीदिया में पीएम के लिए भिजवा दिया था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!