बिहार में मनरेगा महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया

Updesh Awasthee
बिहार के मुजफ्फरपुर में कुर्सी सेे बांधकर महिला जूनियर इंजीनियर को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहियापुर थाना के बजरंग विहार कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में रविवार देर रात मुरौल में पदस्थापित मनरेगा जेई सरिता देवी को जिंदा जला दिया गया। मौके पर केवल राख और पैर की हड्डियां मिली हैं। मृतका की मां कुसुम देवी ने शव की पहचान की है।

जानकारी के मुताबिक मृतका सरिता देवी सीतामढ़ी की रहने वाली है। सरिता की शादी नेपाल बॉर्डर पर कन्हौली फूलकाहां निवासी विजय नायक से हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। पति गांव में ही रहता है। सरिता पिछले तीन सालों से मुरौल में जेई पद पर थी और बजरंग विहार कॉलोनी में विजय गुप्ता के मकान में रहती थीं। विजय मनरेगा की योजनाओं का इस्टीमेट बनाता था।

सोमवार की सुबह शॉट सर्किट से आग की सूचना पर लोग जमा हो गए। विजय किसी को अंदर नहीं जाने दे रहा था। कुछ लोग जबरन अंदर गए। वहां देखा कि पैर की जली हड्डी और अवशेष पड़ा है। माना जा रहा है कि किसी ने कुर्सी ने बांध कर महिला को जला दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!