शिवपुरी में कांग्रेस नेता के यहां डकैती

Updesh Awasthee
शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र में 6 हथियारबंद डाकुओं ने कांग्रेस नेता नरेन्द्र चतुर्वेदी के यहां हमला बोल दिया। 4 साल की मासूम बच्ची की कनपनटी पर कट्टा अड़ाकर लूटपाट की। इस दौरान कांग्रेस नेता ने डाकुओं से संघर्ष भी किया। जिसमें उनकी टांग टूट गई। डाकुओं से मुकाबला करने के लिए पड़ौस में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने हवाई फायर झोंके। अंतत: डाकू भाग गए। 

जानकारी के अनुसार छत्री रोड पर स्थित नरेन्द्र नगर में काग्रेंस नेता नरेन्द्र चतुर्वेदी उम्र 38 वर्ष का 2 मंजिला मकान है। बताया गया है कि बीती रात्रि करीब दो और ढाई के बीच अज्ञात सशस्त्र डकैतो ने मकान के पीछे वाले गेट का ताला तोडक़र हमला किा। घर में 3 डकैत घुस गए और 3 पहेरादारी पर रूक गए। घर में घुसे डकैतो ने नीचे की मंजिल में बने कमरो में सबसे पहले पूजा के कमरे में घुसे जहां एक दीवान, पलंग की तालाशी लेते हुए 1 लाख 10 हजार रूपए नगद और आधा किलो चांदी को अपने कब्जे में कर लिया। उसके बाद डकैत दूसरे कमरे में घुसे जहां नरेन्द्र चतुर्वेदी के छोटे भाई सागर चतुर्वेदी अपनी पत्नि और और 4 माह की मासूम विद्या के साथ सो रहे थे। 

तीनो डकैतों ने कमरे में घुसते हुए सोती हुई 4 माह की विद्या को कट्टे से टारगेट पर लेते हुए विद्या की मां का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी को छींन लिया। नीचे की आवाजों को सुनकर ऊपरी मंजिल पर सो रहे नरेन्द्र चतुर्वेदी की नींद खुल गई। वो नीचे आ रहे थे कि तभी एक डाकू से भिडंत हो गई। इसमें उनके पेर में फ्रेक्चर आ गया। डकैतो के भागते समय सागर भिंड़ गया और एक सरिया और कट्टा छिना लिया। कट्टा छीनने के बाद घर मे घुसे तीनो डकैत और बहार खडे अन्य डकैत भी वह भाग गए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!