सावधान ! चीन फिर से मीठे बोल, बोल रहा है

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। इतिहास गवाह है, चीन जब जब मीठे बोल बोलता है, भारत की पीठ में छुरा भौंकता है। 'हिन्दी चीनी भाई भाई' का नारा हम भुला नहीं पाते, जिसने भारत को सबसे बड़ा विश्वासघात दिया। एक बार फिर चीन भारत के लिए मीठे बोल, बोल रहा है। इस बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वो भारत की रंगभरी परंपराओं के मुरीद हैं।

शी जिनपिंग ने कहा कि 'मैं साल 2014 में भारत आया था। उस वक्त यहां के मेहनतकश लोग, रंगभरी परंपराओं और इस महान देश ने मेरे दिल में गहरी छाप छोड़ी थी।' शनिवार को जब शी जिनपिंग भारत पहुंचे थे तब भी उनका पारंपरिक डांस और गाने के साथ स्वागत किया गया था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश आपस में दोस्त और भाई हैं सभी को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना चाहिए।

बता दें कि चीन जब जब भारत के सामने होता है, दोस्ती और भाईचारे की बात करता है, लेकिन पीठ फिरते ही पाकिस्तान का मददगार हो जाता है। भारत में मोदी प्रशासन के दौरान चीन ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है ​जो भारत हितैषी हो, अलबत्ता भारत विरोधी काम कई कर चुका है। अत: सावधान, अब जबकि भारत पाक के बीच तनाव चल रहा है, चीन की मीठी बातों में फंसना नहीं चाहिए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!