
इस शो में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने रैंप वॉक किया। सफेद कुर्ता-पजामा और डार्क जैकेट में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी को प्रमोट करते नजर आए। सिंधिया शो के ओपनर रहे।
क्या है चंदेरी
मध्य प्रदेश का चंदेरी सिल्क बहुत फेमस है। चंदेरी में तीन तरह के कपड़ों की वैरायटी तैयार की जाती है। इसमें प्योर सिल्क, चंदेरी कॉटन और सिल्क कॉटन है। आज के दौर में चंदेरी की पहचान यहां की कशीदाकारी और साड़ियों के लिए है। चंदेरी मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित है।
पुराना है चंदेरी का इतिहास
चंदेरी का इतिहास बहुत पुराना है। 11वीं शताब्दी में भी चंदेरी का जिक्र मिलता है। चंदेरी का इवॉल्यूशन शुरू 1890 में शुरु हुआ था। जब बुनकर हाथ से बने यार्न के बजाय मिलमेड यार्न से कपड़ा बुनने लगे। चंदेरी की हालत जब खराब होने लगी तब सिंधिया परिवार ने बुनकरों को संरक्षण दिया था।