इंजीनियरिंग के बाद भी थी बेरोजगार, डिप्रेशन में छलांग लगा दी

Updesh Awasthee
भोपाल। प्राइवेट कॉलेजों को मनमानी फीस देने के बाद भी जब नौकरी ना मिले तो हालात कुछ और ही हो जाते हैं। परिवार का दवाब और बेरोजगारी के ताने किसी को भी डिप्रेशन में लाने के लिए काफी हैं। बंसल कॉलेज से बीई करने के बाद भी अर्चना को नौकरी नहीं मिल रही थी। 3 साल ठोकरें खाने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 

पुलिस के मुताबिक, युवती विदिशा जिले के सिरोंज की रहने वाली है। उसने भोपाल के बंसल कॉलेज से बीई किया है। करीब तीन साल तक जॉब करने के बाद वह इन दिनों बेरोजगार थी। माना जा रहा है कि किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

युवती भोपाल में चौक बाजार में रहती है। पुलिस के मुताबिक, युवती वीआईपी रोड पर राजा भोज प्रतिमा के पास अपने किसी मित्र के साथ खड़े होकर बात कर रही थी। बात करते हुए वह प्रतिमा के पास पहुंची और अचानक तालाब में छलांग लगा दी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!