शहडोल में मंत्री की तबीयत खराब, अस्पताल दाखिल

शहडोल। एक कार्यक्रम में भाग लेने शहडोल आए राज्यमंत्री हर्ष सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक उनका बीपी हाई हो गया था। विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। 

राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सिंह शहडोल स्थित बुढ़ार में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। यहां पहुंचने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। मंत्री हर्ष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच ही रहे थे कि अचनाक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

बीच रास्ते से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर हाई हो जाने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।  अपडेट: ताजा जानकारी मिली है कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्हें मेदांता अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। एयर ऐंबुलेंस से उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !