पटरी पर डेडबॉडी पड़ी रही, ट्रेनें धड़ाधड़ निकलती रहीं

Updesh Awasthee
इटारसी। इटारसी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर कावेरी स्टेट के पीछे 33 साल के युवक का शव मिला। घटनास्थल से शव शनिवार दोपहर 10 बजे उठाया गया तब तक शव से कई ट्रेनें गुजर चुकी थीं। 

घटनास्थल की जांच करने पर धर्मेंद्र पिता रमेश कुमार राय नाम के दस्तावेज मिले हैं। वोटर आईडी में इटारसी और आधार कार्ड में भोपाल का पता है। वोटर आईडी में इटारसी का पता मैथलीशरण गुप्त मार्ग भर लिखा था। इस मार्ग को ढूंढने में पुलिस को 3 घंटे लग गए। पुलिस जानकारी जुटाकर मालवीयगंज में परिजनों तक पहुंची।

शनिवार सुबह रेलवे रूम अटेंडर सुशीला बाई ने भोपाल ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। जांच करने पर युवक के नाम-पते की पुष्टि हुई।एएसआई ब्रजमोहन त्रिपाठी ने बताया मृतक धर्मेंद्र राय बूढ़ी माता मंदिर रोड आजाद पंजा चौराह मालवीयगंज का रहने वाला है। शिनाख्त के बाद उसका शव अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!