ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होतीं: राहुल

Updesh Awasthee
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ‘‘अपने देश के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैं’’ जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता लाना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को पैसा देने के बजाए ‘‘15 कारोबारियों का एक लाख करोड रुपये का कर्ज माफ कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो किसानों का बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा और उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!