BALAJI HOSTEL में स्टाफ ने छात्रों को बंद कमरे में पीटा

Updesh Awasthee
BHOPAL. ओरिएंटल कॉलेज के सामने बालाजी हॉस्टल में रह रहे छात्रों को खराब खाने की शिकायत करना मंगलवार को महंगा पड़ गया। हॉस्टल कर्मचारियों ने खराब खाने की शिकायत करने गए दो छात्रों की कमरे बंद कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद हॉस्टल के बाहर छात्र इकट्ठा हो गए। यह देख संचालक ने पुलिस को बुला लिया। 

छात्र आदर्श सिंह के अनुसार हॉस्टल में काफी समय से खराब खाना मिल रहा था। संचालक अभिषेक श्रीवास्तव के डराने व धमकाने के कारण कोई शिकायत करने नहीं जाता था। बुधवार को दो छात्रों सुबोध और कृष्णा ने शिकायत की तो उन्हें कमरे में बंद कर कर्मचारियों ने पीटना शुरू कर दिया। कपड़े फाड़ दिए और सामान बाहर फेंक दिया। आदर्श के अनुसार हॉस्टल में आई पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। 

छात्रों ने बोलना शुरू किया तो पुलिस ने थाने आकर अपनी बात कहने को कहा। वह पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाने जाने को कहा। उन्होंने बताया कि वह पिपलानी थाने पहुंचे तो वहां से भी भगा दिया गया। देर रात तक छात्र इधर उधर चक्कर लगाते रहे। हॉस्टल संचालक ने छात्रों की 5 हजार रुपए कॉशन मनी भी न देने की बात कही। इसके पहले भी एक दिन पहले का खाना देने के कारण कई छात्र हॉस्टल खाली कर चुके हैं। जिनकी कॉशन मनी भी वापस नहीं की। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!