पटवारी नेता ने SDM को धमकाया: आॅडियो वायरल

Updesh Awasthee
नीमच। पटवारी संघ के एक नेता राकेश पंवार ने एसडीएम बीएल कोचले को फोन पर धमकाया। मजेदार यह है कि इसके बाद दोनों ही पक्षों ने यह आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसडीएम ने यह बताते हुए वायरल किया कि देखिए किस अभद्रता के साथ कर्मचारी नेता बात करते हैं। कर्मचारी नेता ने यह जताया कि 'देखो, तुम्हारे लिए एसडीएम को किस निडरता के साथ धमकाया।'

नीमच जिले के मनासा सब-डिवीजन के एसडीएम बीएल कोचले और पटवारी संघ के संभागीय अध्यक्ष राकेश पंवार के बीच फोन पर हुई बातचीत में पटवारी पंवार ने एसडीएम कोचले को धमकाते हुए कहा कि, 'यदि आपने पटवारियों को दण्डित किया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।'

इस मामले में एसडीएम कोचले ने कहा कि, मैंने 16 सितंबर को एक बैठक में बताया था कि अगर किसानों के नामांतरण और बंटवारे के मामले में जबरन देरी की गई तो दोषी पटवारी पर 500 रुपए जुर्माना किया जाएगा और जुर्माने की राशि किसान को दी जायेगी। एसडीएम कोचले ने कहा कि, वे कलेक्टर से बात कर आवश्यक कारवाही करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!