Reliance Jio: हर रोज 2 करोड़ से ज्यादा कॉल ड्रॉप

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। रिलायंस ने प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर धूमधाम के साथ जियो लांच तो कर दिया लेकिन अब सामने आ रहीं परेशानियों को सुलझाने में कंपनी प्रबंधन भी नाकाम हो गया है। हर रोज 2 करोड़ से ज्यादा कॉल ड्रॉप हो रहे हैं। रिलायंस ने इसके लिए भारती एयरटेल को जिम्मेदार बताया है। 

उल्लेखनीय है कि एयरटेल ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह रिलायंस जियो को और अधिक प्वाइंट आफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी। रिलायंस जियो इन्फोकाम लिमिटेड ने भारती एयरटेल के बयान का स्वागत किया है लेकिन कहा है कि एयरटेल ने जितने पीओआई जारी करने का प्रस्ताव किया है वे बहुत कम हैं। 

रिलायंस जियो ने कहा है कि दोनों कंपनियों के नेटवर्क के बीच हर दिन दो करोड़ से अधिक कॉल ड्रॉप(यानी कॉल करने वाले को नंबर नहीं मिलता या नेटवर्क व्यस्त दिखाता है) हो रही हैं जो कि सेवाओं की गुणवत्ता के मानकों के लिहाज से चेतावनीपरक है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!