मप्र राप्रसे अधिकारियों की तबादला सूची | MP SAS Transfer List

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 अधिकारियों को बदला गया है। इसमें मलिका निगम नागर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल भी शामिल हैं जिन्हे अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल बनाया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले ही नगर निगम के अपर आयुक्तों की काली कमाई वाली एक आॅडियो वायरल हुई थी। अन्य तबादलों में 

अमरपाल सिंह अपर कलेक्टर को मुख्य संपदा अधिकारी गृह निर्माण मंडल बनाया गया है। 
संजय जैन उपायुक्त भूअभिलेख सागर को आयुक्त नगर निगम कटनी पोस्ट किया गया है। 
सुनंदा पंचमाई अपर आयुक्त नगर निगम जबलपुर को अपर कलेक्टर कटनी पोस्ट किया गया है। 
मंगल सिंह मरावी अपर कलेक्टर टीकमगढ़ से अपर कलेक्टर उमरिया पदस्थ किए गए हैं। 
शिवगोविंद मरकाम संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर का तबादला संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ किया गया है। 
प्रवीण फुलपगारे संयुक्त कलेक्टर मंडला अब संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर होंगे। 
अतेन्द्र सिंह गुर्जर संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़ की पदस्थापना संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर की गई है। 
लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर राजगढ़ को संयुक्त कलेक्टर रतलाम बनाया गया है। 
ऋषि पवार डिप्टी कलेक्टर जबलपुर को डिप्टी कलेक्टर उमरिया बनाया गया है और 
रामनरेश सिंह डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर को डिप्टी कलेक्टर पन्ना बनाया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!