डीएसपी मोहन सारवान पर काम वाली महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Updesh Awasthee
राजगढ़। डीएसपी मोहन सारवान पर उन्हीं के घर में काम करने वाली महिला के साथ अश्लील हरकतें और बातें करने का आरोप लगा है। महिला ने एसपी राजगढ़ को शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच के लिए भोपाल के अजाक एसपी को कहा है। 

डीएसपी सारवान के घर में एक महिला लंबे समय से काम कर रही थी। इस दौरान महिला के साथ डीएसपी अश्लील छेड़छाड़ करते थे। इतना ही नहीं विरोध करने पर वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देते थे। एसपी राजगढ़ आरए चौबे ने इस मामले की खबर पुलिस के आला अफसरों को नहीं दी है, जिससे मामला संदिग्ध होता जा रहा है। साथ ही वे खुद भी मामले में बयान देने से बच रहे हैं। 

डीएसपी और महिला दोनों राजगढ़ में रहते हैं, इसलिए मामले की जांच भोपाल में होगी। एसपी राजगढ़ आरए चौबे का कहना है महिला ने डीएसपी से छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसकी जांच एसपी एजेके भोपाल को सौंपी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!