शहडोल में बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे कटनी के अपर कलेक्टर !!

Updesh Awasthee
भोपाल। शहडोल लोकसभा सीट पर आ रहे उपचुनाव में योग्य कैंडिडेट की बीजेपी की तलाश लगभग खत्म हो गई है। प्रमिला सिह विधायक जयसिंह नगर के पति एवं कटनी में पदस्थ अपर कलेक्टर अमरपाल सिंह इसके लिए लॉबिंग कर रहे थे और बताया जा रहा है कि उनकी मुराद पूरी होने का इशारा मिल गया है। जल्द ही वो सरकारी सेवाओं से त्यागपत्र देकर जनसेवा के लिए चुनाव मैदान में दिखाई दे सकते हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर हाल में शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत चाहते हैं। इसके लिए वे खुद संसदीय क्षेत्र के उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और कटनी में गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं। पार्टी में अभी तक इस सीट से किसी प्रत्याशी की मजबूत दावेदारी सामने नहीं आई है। शिवराज सिंह के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। वो हर हाल में जमीन से जुड़ा और आदिवासी नेता बतौर प्रत्याशी चाहते हैं, जो भाजपा में फिलहाल नहीं है। 

कटनी में पदस्थ आदिवासी तबके के अपर कलेक्टर अमरपाल सिंह को जब यह पता चला तो उन्होंने अपने लिए लॉगिंग करवाई और वो अपना मैसेज सीएम तक पहुंचाने में सफल भी रहे। भाजपा में उनका विरोध भी नहीं होगा क्योंकि वो लोकल हैं और उनकी पत्नी विधायक हैं अत: वो भाजपा से जुड़े हुए ही माने जाते हैं। 

हिमाद्री को टक्कर दे सकते हैं 
सूत्रों का कहना है कि भाजपा अमरपाल सिंह ने सीएम को यह बताया है कि वो हिमाद्री सिंह को चुनाव में टक्कर दे सकते हैं। उनका अपना जनाधार है और उनकी अच्छी छवि भी है। अमरपाल सिंह के फेवर में कई आदिवासी और गैर आदिवासी नेता सक्रिय हुए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!