भाजपा नेता ने मायावती को 'कुत्ते जैसी' बताया

Updesh Awasthee
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती को 'वैश्या से भी बदतर' बताकर जेल जा चुके भाजपा नेता दयाशंकर ने अब मायावती को 'कुत्ते जैसी' करार दिया है। उन्होंने भरे मंच से मायावती को 'कुत्ते जैसी' कहा फिर मीडिया के बीच आकर अपना बयान बदलने की कोशिश की। दयाशंकर के बयान के वक्त उनकी पत्नी स्वाती सिंह भी मंच पर मौजूद थीं। 

दयाशंकर सिंह ने मैनपुरी के घिरोर कस्बे में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, 'मायावती एक डरपोक महिला है। वह उस कुत्ते जैसी हैं, जैसे गली में कोई गाड़ी जाती है तो कुत्ते उस गाड़ी के पीछे दौड़ने लगते हैं और जैसे ही गाड़ी में ब्रेक लगता है तो कुत्ते पीछे भाग जाते हैं।'

हालांकि, संबोधन के बाद जब उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ हो गई है तो कुत्ते की व्याख्या बदल दी। अपनी सफाई में दयाशंकर ने कहा, 'हमने मायावती को कुत्ता नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि मायावती और उनके नेता हमें कुत्ता बताते है।'

पत्नी स्वाति सिंह भी थीं मंच पर मौजूद
बता दें कि इससे पहले मायावती पर अभद्र टिप्पणी के कारण दयाशंकर को जेल तक जाना पड़ा। यूपी से लेकर संसद तक जो सियासी संग्रमा मचा वो अलग। बाद में उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने मोर्चा संभालते हुए अपने पति का बचाव किया था और मायावती पर पलटवार। दिलचस्प बात यह है कि मैनपुरी में मंच पर स्वाति सिंह भी मौजूद थीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!