काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस का बहिष्कार करेंगे अध्यापक | कर्मचारी समाचार

Updesh Awasthee
राजेश शुक्ला/अनूपपुर। म़प्र के समस्त अध्यापक, शिक्षक समुदाय मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध व्यक्त करेंगे। जिले के अध्यापक संघ के पदाधिकारियो ने बताया कि अध्यापक संघ के सभी जिला पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष एवं संकुल अध्यक्ष आज शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने हेतु अध्यापको, संविदा शिक्षको एवं  मातृ शक्तियो को शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने हाथ में काली पट्टी बांधकर शाला में कार्य करने के लिये कहा गया है। 

अध्यापक नेताओ ने कहा कि यह पहली बार है कि शिक्षक दिवस का बहिष्कार पूरा शिक्षक समुदाय कर रहा है। यह अच्छी पहल है जब शिक्षक, अध्यापक संवर्ग का शासन की नजर में कोई सम्मान नही है तो दिखावा क्यों। अध्यापको का सम्मान तब होगा जब वेतन की विसंगति दूर होगी। जब हमें पूर्ण शिक्षक का दर्जा मिलेगा। आज हमारे बहुत से साथी हमारे बीच में नही रहे। उन्होने शासन के दमनकारी नीतियो के चलते अपने प्राण गवां दिये। 

आज उनका परिवार दर दर ठोकरे खाने को मजबूर है, किन्तु सरकार के कानो में जूं भी नही रेंग रही है। आज एक जनप्रतिनिधि महज पांच साल वर्ष शासन का प्रतिनिधी बनकर पूरा जीवन सुरक्षित कर लेता है। किन्तु हम अपना पूरा जीवन शासन की सेवा करके भी अपने भविष्य को सुरक्षित नही कर पा रहे है अब हमने तय किया है कि जब तक हमारी वेतन विसंगति को दूर नही करवा लेगें शासन के इस तरह के दिखावटी कार्यक्रमों का विरोध करते रहेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!