केजरीवाल के मंत्री ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर किया था रेप

Updesh Awasthee
नई दिल्‍ली। अश्लील सीडी कांड में बर्खास्त किए गए केजरीवाल सरकार के मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ अब रेप केस फाइल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो तो राशनकार्ड बनवाने गई थी। संदीप कुमार ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, उसके बाद वो बेहोश हो गई। महिला की शिकायत के बाद बाहरी दिल्‍ली के डीसीपी दफ्तर में संदीप कुमार ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस संदीप कुमार को अज्ञात जगह ले गई है। पुलिस ने संदीप कुमार पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में 376, 328 धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला सुल्तानपुरी थाने में दर्ज किया गया हे। 

महिला का कहना है कि वो कुमार के पास राशन कार्ड बनवाने गई थी। उसी दौरान उसे कुमार ने कोल्‍ड ड्रिंक पिलाई और कहा कि तुम किसी प्रकार की चिंता मत करो। महिला ने दावा किया कि कोल्‍ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था। महिला का कहना है क‍ि पेय पीने के बाद जो हुआ उसे नहीं पता।

आप आशुतोष ने किया था सपोर्ट
अपने ब्लॉग में आशुतोष ने संदीप कुमार का बचाव करते हुए सवाल उठाए थे कि दो बालिग लोगों का सहमति से सेक्स करना अपराध कैसे हो सकता है। उन्होंने लिखा है “वीडियो में एक महिला और पुरूष सेक्स करते दिख रहे हैं। वीडियो से साफ हो रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। वीडियो को देख लग है कि जो भी हो रहा है एक दूसरे की सहमित से हो रहा है। अगर दो बालिग सहमति से संबंध बना रहे हैं तो इसमें अपराध क्या है? क्या इसको अखबार और टीवी में हेडलाइन बनाना सही है ? 

आरोप सही ताे संदीप को मिले सजा: केजरीवाल
वहीं मामले को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, केजरीवाल ने लिखा है कि अगर आरोप सही हैं तो मामला बेहद गंभीर है और आरोप सही हों तो संदीप को कड़ी से कड़ी सजा मिले। गौर हो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीडी में एक महिला के साथ ‘आपत्तिजनक स्थिति‍' में नजर आने वाले मंत्री संदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!