भोपाल में टीआई की बर्थडे पर थाने में हुई डीजे पार्टी

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में पुलिस की मनमानी उजागर हुई है। पुलिस थाने में ना केवल टीआई का जन्मदिन मनाया गया बल्कि धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बीच पुलिस एक डीजे वाले को पकड़ लाई और उससे थाना केंपस में जमकर डीजे बजवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने वर्दी में डांस किया। 

भोपाल के जहांगीराबाद स्थित ट्रैफिक थाने में देर रात चल रही जन्मदिन की पार्टी को खास बनाने के लिए ट्रैफिक थाने के पुलिसकर्मियों ने सड़क से जा रहे डीजे वाले को बुलाकर थाने में डीजे बजवाया। हिंदी-इंग्लिश और नए-पुराने गानों के रिमिक्स ट्रैक पर एसआई ने थाने के बाहर जमकर डांस किया। 

इस दौरान साथी इंस्पेक्टर ने उनका वीडियो बनाकर दोस्तों में शेयर कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!