नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं, क्या ना खाएं

कल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और सबको इन दिनों का इंतजार रहता है। जो लोग खाने पीने के शौकीन हैं, उनके लिए व्रत के दौरान थोड़ी दिक्कतें होती हैं। क्योंकि नवरात्रों के व्रत में खान-पान का बहुत ध्यान रखना होता है। वैसे तो जो लोग कठोर व्रत करते हैं, वे तो बस फलाहार या केवल दूध-पानी के साथ ही पूरा दिन निकाल लेते हैं।

लेकिन कुछ लोग बगैर खाए पीए रह नहीं सकते हैं। ऐसे में पौष्टिक खाना भी जरूरी है। क्योंकि 9 दिन व्रत के बाद स्वास्थ्य हल्का सा कमजोर हो जाता है। लेकिन मां दुर्गा के आशीर्वाद से उनमें इतनी श्रद्धा और ताकत रहती है कि वे 9 दिन आराम से निकाल लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खाने-पीने की चीजों के बारे में बताएंगे जो आप इन दिनों खा सकते हैं और उन चीजों के बारे में भी बताएंगे, जिनका आपको खास ख्याल रखना है।

व्रत के दौरान क्या खाएं और किन बातों का रखें ध्यान 
व्रत के दौरान ज्यादा देर तक भूखे न रहें, कुछ ना कुछ पानी का सेवन करते रहें। 
तेल की चीजों से दूर रहें। हो सके तो फ्राइड चीजें न खाएं। 
सात्विक भोजन खाएं। शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करें।
अगर पहले से तबीयत बिगड़ी हुई है तो व्रत न रखें। 
ज्यादा तर खाली पेट रहने से पेट में गैस बनती है, ऐसे में गर्भवती महिलाएं भूल से भी व्रत ना करें।
खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन, दर्द और अल्सर होने की सभांवना हो सकती है। इसलिए पूजा करने के बाद जूस या नारियल पानी पी लें।
शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है और इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। इसे खाली पेट खाने से सीने में जलन और हमारा डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है। 
केले में थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड होती है। खाली पेट खाने से हमारे शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम का संतुलन खराब हो सकता है। सीने में जलन होने के साथ भी डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है।
व्रत में खाली पेट दूध का सेवन करने से कफ, डाइजेस्टिव सिस्टम खराब और पेट के मसल्स कमजोर होते है।

क्या खाएं
जो लोग केवल फलाहार खाते हैं उनके लिए कई फलाहार हैं। पुराने जमाने के लोग निर्जला रहते हैं। कई लोग बस जूस या दूध पीकर ही व्रत पूरा करते हैं।
फलाहार में आप कई तरह के फल खा सकते हैं, लेकिन कई लोग अपने डायट का भी ख्याल रखते हैं। इसलिए वे जिन फलों में फैट ज्यादा होता है, वो नहीं खाते हैं। पानी वाले फल बहुत हेल्दी होते हैं।
कुट्टू का आटा व्रत में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन भरकर होता है। इस आंटे से बनी चीजें खा सकते हैं या मूंगफली की बर्फी बना सकते हैं। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आपका पेट भी भर जाएगा।
इस व्रत में आपको नमक का भी ख्लाय रखना होता है। सेंधा नमक में कई मिनरल्स होते हैं। इतना ही नहीं, सेंधा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता नहीं है बल्कि ये ब्लड प्रेशर को कम करता है। 
साबुदाने की खिचड़ी भी बहुत स्वादिष्ट होती है, इसमें आलू और मूंगफली डालकर बनाएं तो बहुत हेल्दी खिचड़ी बनती है।
सामक के चावल की खिचड़ी भी खा सकते हैं। इससे पेट भरा रहता है।
आप आलू की चिप्स घर में बनाकर फ्राइ करके खा सकते हैं। दही आलू या अरबी खा सकते हैं।
आलू-पनीर का कोफ्ता बना सकते हैं। हालांकि इससे फैट बढ़ सकता है। लेकिन मुंह का स्वाद अच्छा हो जाता है।
व्रत की एक खास कढ़ी आती है। जिसे आप चिल्ले के साथ खा सकते हैं।
कद्दू की सब्जी भी बना सकते हैं, जीरा आलू भी दही के साथ खा सकते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने लिट्टीपारा हिरणपुर सड़क को जाम किया।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !