दमोह में सड़क हादसा: टीआई समेत 2 घायल

Updesh Awasthee
रमज़ान खान/बटियागढ़। दमोह छतरपुर मार्ग पर बाईपास के नजदीक शाम 7 बजे एक सड़क हादसे में बटियागढ़ थाना प्रभारी गंभीर घायल हो गए,थाना प्रभारी सहित पुलिस वाहन में दो अन्य लोग भी सवार थे जिन्हें भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार दमोह छतरपुर जा रही पिकअप गाड़ी क्रमांक यू पी 93 ए टी 4332 के  चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए शहर गश्त करते पुलिस वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र रैकवार ने बताया कि पुलिस वाहन को खुद थाना प्रभारी पी डी मिंच चला रहे थे जो नीमन तिगड्डा से गश्त करके बापिस थाना जा रहे थे, तभी दमोह तरफ से आ रहे एक मालवाहक ने बाईपास और पाठक ढाबा के मध्य टक्कर मार दी , टक्कर इतनी जोरदार थी की मालवाहक का अगला पहिया निकल कर फिक गया। 

देवेंद्र ने बताया कि पुलिस वाहन में दो अन्य लोग कमलेश सिरोठिया और लक्ष्मण उर्फ़ मम्मा राय भी मौजूद थे। जो नीमन तिगड्डा से घर जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठ गए थे। हादसे में इन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं।टक्कर मारने के बाद मालवाहक का  चालक मौका पाकर फरार हो गया ।पुलिस  ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ,चालक की तलाश शुरूं कर दी है। वहीं घटना में घायल हुये थाना प्रभारी सहित अन्य दो को  बटियागढ़ में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल दमोह रैफर कर दिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!