यूपी में 22 लाख कर्मचारी/शिक्षक हड़ताल पर रहे, वेतन विसंगति का विरोध

Updesh Awasthee
लखनऊ। यूपी में मंगलवार को 22 लाख कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर हैं। निगम और निकायों में छठा वेतनमान देने और वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी कई मांगों को लेकर कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले 20 सितंबर से हड़ताल पर रहेंगे।

संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र और संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव राहुल भटनागर से वार्ता के बात समझौते की लिखित कॉपी नहीं मिलने के कारण देर रात हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया।

मिश्र ने बताया कि लिखित कॉपी मिलने के बाद इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। मोर्चा की ओर से हड़ताल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हड़ताल की वजह से नगर निगम, जवाहर भवन, इंदिरा भवन, स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन समेत सभी आवश्यक विभाग में काम पूरी तरह से ठप हो रहेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!