बिहार में कैरोसिन से जलाई गई शहीद की चिता

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार मनुष्य के जीवन का 16वां संस्कार होता है और इसमें बाध्यता होती है कि रीति रिवाज व शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए। चिता की अग्नि को शक्तिशाली बनाने के लिए घी का उपयोग किया जाता है लेकिन उरी अटैक में शहीद हुए जवान अशोक सिंह की चिता को जलाने की कैरोसिन का उपयोग किया गया। 

बिहार के आरा जिला के रहने वाले शहीद जवान अशोक सिंह का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब उसे जलाने के लिए केरोसिन तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था। जबकि सरकार ने सभी शहीद जवानों के अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करवाने का ऐलान किया था। 

ये वही शहीद अशोक सिंह हैं, जिनकी पत्नी ने राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाला मुआवजा को लेने से भी इंकार कर दिया था। उसके बाद सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए यह आदेश जारी किया था कि अब शहीदों को पांच लाख के बदले ग्यारह लाख दिया जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!