इस लड़की का पता बताइए, मिलेगा 1 लाख का इनाम

Updesh Awasthee
भोपाल। इस लड़की का नाम रचना परमार है। यह भोपाल के एमएलबी कॉलेज से 30 अगस्त से लापता है। इसके पिता को शक है कि इसका अपहरण किया गया है। उन्होंने अपनी बेटी का पता बताने वाले को 1 लाख रुपए नगद इनाम का ऐलान किया है। यदि आपके पास इसके बारे में कोई भी सूचना है तो कृपया क्राइम ब्रांच भोपाल को सूचित करें या डायल 100 को बताएं। 

मंडीदीप निवासी भोपाल सिंह परमार लेबर कांट्रेक्टर हैं। उनकी बेटी रचना (21) एमएलबी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज लाने और ले जाने की जिम्मेदारी उसके मामा स्वरूप सिंह की है। स्वरूप सिंह के मुताबिक रोज की तरह मंगलवार सुबह सवा 11 बजे वे रचना को लेकर कॉलेज पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे कुछ छात्राएं बाहर निकलीं तो वे भी कॉलेज में जाने लगे। गार्ड ने कहा कि प्रेक्टिकल चल रहे हैं। इस बीच पुलिस वाले ने उन्हें कॉलेज के बाहर खड़े रहने से मना किया। शाम करीब 4.15 बजे भोपाल सिंह ने उन्हें फोन किया कि रचना को अगवा करने का फोन आया है। इसके बाद स्वरूप सिंह कॉलेज में गए तो रचना गायब थी।

काफी तलाशनेे के बाद भी वह नहीं मिली तो उन्होंने श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। सीएसपी गोपाल सिंह धाकड़ के मुताबिक भोपाल सिंह को धमकाने का केस मंडीदीप में दर्ज है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!